फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध करने पर ग्रामीण पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के कलां बहादुरपुर गांव में चकरोड जोतने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक ग्रामीण पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उसे मार डालने की कोशिश की। गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के कलां बहादुरपुर गांव निवासी बूधर पुत्र बदलू पासी ने बताया कि घर के दक्षिण से चकरोड निकला है। जिसे गांव के ही हरीश पुत्र बिहारी, धर्मेंद्र पुत्र शिव भगवान, लायकराम पुत्र विश्राम, ओमकार पुत्र रामहेत, रोहित पुत्र सुशील करीब एक दर्जन साथियों के साथ जबरन जोत कर खेत में मिला रहे थे।
बूधर ने रोकने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बूधर के मुताबिक वे लोग लाठी डंडों से लैस होकर आए थे। इन्हीं के पक्ष का हरीश वर्मा ट्रैक्टर से चकरोड को जोतकर अपने खेत में मिलाने लगा।
विज्ञापन

विरोध पर मार डालने की नियत से उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जख्मी बूधर को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल भेजा। घटना को लेकर उसके बेटे श्रीकृष्ण ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रनवीर सिंह के अनुसार, विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें