फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम चीनी मिल जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने शव रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक जाम से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

रामकोट इलाके के पथरी निवासी छोटू 22 शनिवार को किसी काम से रामकोट आया था, जहां से देर शाम वह पैदल ही घर जा रहा था, इस बीच रामकोट इलाके में जवाहरपुर मोड़ के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रॉली का पहिया उसके सिर से गुजर गया, इससे युवक की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन और लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में चली गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सड़क से बड़े वाहनों को निकलने पर रोक लगा दी। बाइकों को लोग जाने दे रहे थे।
विज्ञापन

ब्रेकर बनवाने की मांग
गुस्साए लोगों का कहना है कि आए दिन यहां पर हादसा होता है, इसमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। लोग ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे।
सूचना पाकर एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को कार्रवाई, ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। सीओ का कहना है कि हादसे से लोग नाराज थे। ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। आश्वासन देकर शांत करा दिया गया है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें