फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कब्जामुक्त होगा टाउनहाल, सपा कार्यालय भी हटेगा

विज्ञापन
टाउनहाल परिसर में समाजवादी पार्टी का कार्यालय। - फोटो : टाउनहाल परिसर में समाजवादी पार्टी का कार्यालय।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में नजूल भूमि पर बने टाउनहाल को कब्जामुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें संचालित समाजवादी पार्टी कार्यालय को भी भवन खाली करने का नोटिस दिया गया है। पालिका प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह को कब्जा छोड़ने का नोटिस जारी किया है। भवन खाली कर उसका कब्जा पालिका को सौंपने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद भवन पर आधिपत्य करने की चेतावनी दी है। शहर के टाउन हॉल में दो दशक से सपा कार्यालय है। अब नोटिस के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के टाउन हॉल में वर्ष 2005 से समाजवादी पार्टी का कार्यालय है। नगर पालिका ने टाउन हॉल के भूखंड संख्या 1437 को नजूल बताया है। पालिका प्रशासन के मुताबिक करीब तीन हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में सपा कार्यालय है।
यह भूखंड तत्कालीन पालिकाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के कार्यकाल में 15 जनवरी 2005 को 100 रुपये वार्षिक लगान की दर से सपा कार्यालय के लिए आवंटित किया गया था। मानक पूरे न होने की दशा में उन्हीं के कार्यकाल में 14 मई 2005 को आवंटन निरस्त कर दिया गया था। पालिका प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में सपा कार्यालय को अतिक्रमण मानते हुए इस भूखंड पर अवैध कब्जा करार दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात सपा जिलाध्यक्ष को जारी नोटिस में कब्जा खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। कहा गया है कि भवन खाली कर उसका कब्जा पालिका को सौंप दिया जाए। निर्धारित अवधि में कब्जा खाली न करने पर पालिका प्रशासन ने भवन खाली कराते हुए उसका आधिपत्य हासिल करने की चेतावनी दी है। इस प्रक्रिया में होने वाले खर्च की वसूली भी राजस्व बकाया के तौर पर करने की बात कही गई है।
भाजपा नेता व तीन अन्य को भी नोटिस : अतिक्रमण हटाने के लिए भाजपा नेता संजीव गुप्ता टिंचू की माता के नाम से नोटिस भेजा गया है। वहीं, विजय भारती, नरेश कुमार व शकुंतला तिवारी को भी नोटिस दिया है। यह सभी भूखंड संख्या 1437 पर काबिज हैं। इन्हें भी पालिका प्रशासन ने 15 दिन में कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया है।

कुरुक्षेत्र। सूचना मिलने पर एचएसजीएमसी के मुख्यालय पर पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें