फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फटे गद्दे और टूटा पड़ा बिजली का बोर्ड

Tue, 02 Dec 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रैन बसेरे में फटे पड़े गद्दे।
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में बने रैन बसेरे के अंदर की हालत ठीक नहीं है। यहां ठहरने वाले मरीजों का कहना है कि रैन बसेरे के अंदर इंतजाम ठीक न होने के कारण यहां रुकना मुश्किल हो रहा है। गद्दे फटे हुए हैं। बिजली का बोर्ड भी पूरी तरह से टूट चुके हैं। रात के समय यहां अंधेरा रहता है, जिससे यहां रुकने में मुश्किल होती है।
विज्ञापन

तीमारदार संजय ने बताया कि रैन बसेरे में लगा बिजली का बोर्ड पूरी तरह से टूट चुका है। इस वजह से तीमारदारों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पाते हैं। बोर्ड खराब होने की वजह से रैन बसेरे के अंदर अंधेरा फैला रहता है।
पड़ोस में भी पोस्टमार्टम हाउस भी है। जिसकी वजह से तीमारदारों के अंदर भय बना रहता है। मरीज लेकर आए घनश्याम का कहना है कि यहां शौचालय में भी ताला लटका रहता है। लेटने के लिए पड़े गद्दे भी फटे हुए हैं। कई बेड में तो जंग लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें