फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से घरों में फुंके उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। जसरथपुर में हाई वोल्टेज से कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। इस घटना के पीछे एसएसओ की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद बिना फाल्ट दुरुस्त किए लाइन को जोड़ दिया गया। इसी वजह से यह घटना हुई है।
विज्ञापन

मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े रामकोट फीडर के ग्राम जशरथपुर में अचानक वोल्टेज बढ़ गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसएसओ मिश्रिख को दर्ज कराई। इस पर विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। कुछ देर बाद फाल्ट को सही करने का आश्वासन दिया गया।
आरोप है कि एसएसओ ने बिना फाल्ट सही किए कुछ देर बाद लाइन को जोड़ दिया। इससे दोबारा हाई वोल्टेज आने से घरों के उपकरण जल गए। जेई उमाकांत त्यागी ने सुबह फाल्ट को दुरुस्त कराया। उनका कहना है घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें