सीतापुर। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को उत्साह से मनाया जाएगा। शुक्रवार को दिनभर बारिश के बाद शाम को मौसम साफ हुआ तो बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों ने तरह-तरह की राखियों संग भाई की मन पसंद मिठाइयां खरीदीं। उधर, भाइयों ने भी बहनों को देने के लिए उपहार खरीदे। त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार देररात तक गुलजार रहे।