फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, पारा 41 डिग्री

Tue, 18 Apr 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
आग उगलती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन चढ़ते ही गर्म हवा के झोंको के कारण लोगों का घर से निकलना तक दूभर हो गया है। दोपहर में लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग मुंह ढंककर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को पारा 41 डिग्री जा पहुंचा। पंखों से भी गर्म हवा निकल रही है। मौसम के तीखे तेवर देख दोपहर में लोग बाहर निकलने की हिम्मत नही जुटा पाए। जिससे सड़कें वीरान रही। मंगलवार आठ बजते ही तेज धूप व गर्म हवा लोगों को परेशान करने लगी।

दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती गई। दोपहर के समय आसमान से मानों आग बरसने लगी। जबकि बदन झुलसा देने वाली तेज हवा ने दुश्वारियां और बढ़ा दीं। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पारे में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से बेहाल लोग दोपहर के समय घरों, दफ्तरों और छांव वाली जगहों पर दुबके नजर आए। जिसके चलते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कूलर तक भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित होने लगे हैं।

वहीं गर्मी से राहत के लिए शीतल पेय की दुकानों में भीड़ उमड़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फिलहाल भीषण गर्मी से राहत के आसार नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें