फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सेवता में विधायक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में छात्राएं।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुरलीधर मंदिर से शुरू हुई यात्रा में विधायक ने पूजा-अर्चना के बाद तिरंगा थामा। मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों से होकर यात्रा रानी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंची। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से कस्बा गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बेहटा में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बेहटा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को पीएस डिग्री कॉलेज से इंडियन गैस एजेंसी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेतृत्व पूर्व विधायक सुनील वर्मा और जिला उपाध्यक्ष जय कुमार वर्मा ने किया। यात्रा में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा, जिला मंत्री मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरगोविंद मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
मिश्रिख में तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे
मिश्रिख। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका से परसोली चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में स्कूली बच्चों, नगरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। भारत माता की जय और अन्य देशभक्ति नारों से कस्बा गूंजता रहा। विधायक रामकृष्ण भार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें