फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को दिए सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पूरे जिले में आयोजित कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। साथ ही उन्हें जागरूक भी किया।
विज्ञापन

अटरिया के जजोर अंबरपुर स्थित माडर्न इंटर कॉलेज में पुलिस ने 250 बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रामपुर कलां पुलिस ने राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिका जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। सदरपुर पुलिस ने क्षेत्र में 50 बालिकाओं को जागरूक किया।
पिसावां व महिला थाना पुलिस ने अवस्थी इंटर कॉलेज बरगवां में 70 बालिकाओं को जागरूक किया। एंटी रोमियो टीम की इंस्पेक्टर कमर सुल्ताना ने खैराबाद के आनन्दी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में करीब 200 बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन

खैराबाद पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में 50 बालिकाओं को जागरूक किया। तालगांव पुलिस ने बालिका जागरूकता अभियान के तहत मांटेसरी इंटर कॉलेज धर्मपुर तालगांव में 90 बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें