फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाघ ने युवक को बनाया निवाला, पशुओं के लिए घास लेने गया था; खेत में पड़े मिले अवशेष

Fri, 22 Aug 2025 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बाघ ने युवक को निवाला बना लिया। वह पशुओं के लिए घास लेने गया था। घरवाले ढूंढते हुए पहुंचे तो खेत में उसके अवशेष मिले। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।  
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो, एकत्र ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को घास काटने गए एक युवक को बाघ ने निवाला बना लिया। उसका क्षत-विक्षत शव उसी के खेत में पड़ा मिला। सूचना गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर वनकर्मी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


घटना महोली थाना क्षेत्र के नरनी गांव की है। गांव निवासी रवि दीक्षित (22) पशुओं के लिए घास लेने खेत गया था। शाम 7:30 बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। देर शाम उसके शव के अवशेष एक खेत में पड़े मिले। मौके पर खून बिखरा था। आसपास जंगली जानवर के पंजों के निशान भी मिले। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाघ ने रवि को अपना निवाला बना लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत के आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले हैं। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा गए। जानकारी पाकर वन क्षेत्राधिकारी केएन भार्गव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने भी घटनास्थल की पड़ताल की। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आक्रोश देख वन विभाग की टीम मौके से भाग निकली। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बाघ के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीमें गठित कर कॉम्बिंग कराई जाएगी। बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। मैंने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। उन्हें समूह में ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें