फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन गांवों में बाघ के मिले पगचिह्न, सहमे ग्रामीण

Sat, 12 Aug 2023 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली के श्यामजीरा गांव में लगे ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद होने के बाद से वन विभाग ने उसकी तलाश तेज कर दी है। लगातार कांबिंग की जा रही है। हालांकि अभी तक बाघ को पकड़ा नहीं जा सका है। विभाग की मानें तो बाघ लगातार कठिना नदी के किनारे तलहटी में घूम रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव पिपरा, गुलाबदास व सेवता के पास ग्रामीणों ने बाघ के पगचिह्नों को देखा। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं शुक्रवार को रेउसा थाना क्षेत्र के बरी गांव के लोगों ने सड़क पर बाघ देखने का दावा किया। ग्रामीण लवकुश की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी हिमांशु वर्मा व सुनील अपनी टीम सहित पहुंचे।
बाघ के पगचिह्न देखते हुए उन्होंने उसी दिशा में हूटर बजाकर लगभग एक घंटे तक कांबिंग की। लेकिन वह नजर नहीं आया। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि बाघ लगातार लोकेशन बदल रहा है। खेतों में लोग समूह बनाकर ही जाएं।
विज्ञापन


जंगली जानवर ने बैल को मारा पंजा
मानपुर(सीतापुर)। इलाके में जंगली जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग का कहना है कि पगचिह्नों से लकड़बग्घा प्रतीत होता है। क्षेत्र में सक्सेरिया शुगर फैक्टरी का कृषि फार्म है। वहां निवास करने वाले उप गन्ना प्रबंधक प्रमोद तोमर ने बताया कि रात करीब दो बजे कुत्ते भौंकने लगे। जिस तरफ कुत्ते मुंह करके भौंक रहे थे, टॉर्च की रोशनी में देखा गया तो वहां एक जंगली जानवर व छोटा बच्चा दिखाई दिया। शोर मचाने पर दोनों भाग गए। सुबह घर के बाहर बंधे एक बैल के पेट पर घाव था। घाव से खून बह रहा था। वन क्षेत्राधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि पगचिह्न लकड़बग्घे के लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें