फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोल्हौरा गांव में मिले बाघ के पगचिह्न

Sun, 28 Sep 2025 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कॉ​म्बिंग करते वनकर्मी।
विज्ञापन
महोली। नरनी गांव में बाघिन के पकड़ने जाने के बाद अब शनिवार को कोल्हौरा गांव के पास बाघ के पगचिह्न मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की। वन विभाग के मुताबिक पगचिह्न कई दिन पुराने हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कोल्हौरा गांव निवासी छोटे ने खेतों में बाघ के पगचिह्न देखे। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। रेंजर केएन भार्गव ने बताया कि कोल्हौरा गांव के निकट खेतों में ग्रामीणों ने पगचिह्न दिखने की सूचना दी थी।
उन्होंने बताया पगचिह्न कई दिन पुराने हैं। बताया कि ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। 22 अगस्त को नरनी गांव निवासी सौरभ दीक्षित को बाघ ने निवाला बनाया था। इसके बाद गांव में कैंप बनाकर वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने कवायद में लगी रही।
विज्ञापन

29 दिन बाद नरनी गांव में बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया था। इसके बाद भी इलाके के लोग क्षेत्र में बाघिन के शावकों व बाघ की चहलकदमी का दावा कर रहे हैं। वन विभाग गांव में पिंजरे लगाकर बाघिन के कुनबे को पकड़ने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें