फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघ ने किसान पर किया हमला... हालत गंभीर, क्षेत्र में फैली दहशत; घरों में दुबकने को लोग मजबूर

Thu, 01 May 2025 10:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भागा। इससे किसान की जान बच सकी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैली है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार की सुबह बाघ ने एक किसान पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लाठी-डंडा लेकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर भागा। 

विज्ञापन


घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के निबौरी गांव की है। बाघ के भागने के बाद ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग बच्चों, बुजुर्गों को घर से निकालने में डर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें