फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विशेष ट्रेन में टिकट वेटिंग, यात्री परेशान

Sat, 27 Apr 2024 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें 28 अप्रैल से 23 जून तक चलेंगी। विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि टिकट की लंबी वेटिंग यात्रियों का पसीना छुड़ा रही है।
विज्ञापन

इस ट्रेन से सीतापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाले यात्रियों की स्लीपर कोच में वेटिंग 90 से अधिक है। 28 अप्रैल को यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों का टिकट कंफर्म नहीं हो पा रहा है। ऐसे में विशेष ट्रेन चलने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विशेष ट्रेन 05309 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस प्रत्येक रविवार को मऊ से सुबह चार बजे चलेगी। यह भटनी, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा से होते हुए बुढ़वल के रास्ते सीतापुर जंक्शन दोपहर 12.23 पर पहुंचेगी। यहां से यह शाहजहांपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद से होते हुए आनंद विहार टर्मिनस रात आठ बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। 05310 के रूप में सोमवार को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12.30 पर चलेगी। यह सीतापुर जंक्शन शाम सात बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें