फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर गिरी बिजली, दंपती समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा/सेवता (सीतापुर)। रेउसा और थानगांव इलाकों में रविवार को दोपहर के समय बारिश के बाद अचानक गिरी बिजली कईयों के लिए काल साबित हुई। अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने से दंपत्ति समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवार के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रेउसा के सेमरा नगरौली निवासी सम्पत्ति (40) और उनकी पत्नी फूलन देवी (35) खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। अचानक उन पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं नजदीक ही खेत में काम कर रहे सेमरा गांव के निवासी खुशीराम, सुशीला देवी, नीरज, शिवरानी, शिवराज पर बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
इलाके की ग्राम पंचायत सेवता के मजरा केवलपुरवा गांव निवासी संजय गौतम (30) अपनी बेटी निशा के साथ गांव की दक्षिण दिशा में सेवता के राजेन्द्र मौर्य के बाग में उनके पास बैठ कर आम खा रहे थे। अचानक बिजली गिरने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। रास्ते में संजय ने दम तोड़ दिया, घायल बेटी का रेउसा सीएचसी में इलाज जारी हैै।
विज्ञापन

सेवता का ही निवासी मासूम (10 वर्ष) गांव में ही बनी पानी की टंकी के पास बने टिन की छावनी में अपने ट्रैक्टर के पास बरसात से बचने के लिए बैठा था। अचानक बिजली गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेवता निवासी रूबी (35) अपने घर के दरवाजे पर रखे छप्पर के नीचे बैठी थी। बिजली की चमक लगने से उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई।
थाना थानगांव इलाके के गांव सीपतपुर निवासी केशन, राम देवी, वीरेंद्र अपने दरवाजे पर बैठे थे कि अचानक बिजली गिरने से तीनों लोग झुलस गए। हादसों में झुलसे सभी लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एडीएम रामभरत तिवारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसी के साथ जख्मी हुए लोगों के इलाज के लिए भी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें