फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर पथराव

Sat, 28 Nov 2015 11:24 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां बवाल के कारण करीब आधा घंटे तक मतदान बंद रहा। खबर पाकर डीएम, एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मतदान में बाधा डालने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मछरेहटा ब्लॉक के जालेपारा गांव में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा था। यहां कन्या देवी, रमाकांती आदि प्रधान पद की प्रत्याशी थीं। आरोप है कि इसी बीच प्रधान प्रत्याशी कन्या देवी के समर्थक चेतन, भूपेंद्र आदि से रमाकांती के एजेंटों से विवाद हो गया।

विवाद के बाद पुलिस ने मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद प्रत्याशी कन्या देवी के पति जीतेंद्र यादव अपने समर्थकों संग मतदान स्थल पर पहुंच गया और उसने विरोधियों की पिटाई शुरू कर दी। मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो दबंगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन


जिससे वहां भगदड़ मच गई। होमगार्ड दिनेश चंद्र शुक्ला व राजाराम गौतम समेत कई लोग चोटिल हो गए। इसी बीच किसी ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। खबर पाते ही डीएम इंद्रवीर सिंह, एसपी कवींद्र प्रताप सिंह, एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

इस दौरान करीब आधा घंटे तक मतदान बंद रहा। लेकिन अफसरों ने फिर से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने जीतेंद्र, गुड्डू, संदपी सिंह, बलराम सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें