फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रिपलिंग में तीन युवकों की मौत

Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार तीन युवक बिना हेलमेट लगाए जा रहे थे। तभी लहरपुर-बिसवां मार्ग पर गांव रुढ़ा भवनाथपुर के निकट रास्ते में पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी पहचान शुरू की।
मृतकों की पहचान क्षेत्र के गांव खानपुर सादात निवासी आजाद (18), रियाजुद्दीन (25), सुहेल (19) के रूप में हुई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वही वाहन की तलाश जारी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें