फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 146 परीक्षा केंद्रों पर हो सकती है बोर्ड परीक्षा

Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 146 केंद्रों पर हो सकती है। डीआईओएस ने इन केंद्रों का सत्यापन करके जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट भेज दी है। अब शासन इन केंद्रों पर अंतिम रूप से मुहर लगाएगा। उम्मीद है तीन दिन के अंदर परीक्षा केंद्र फाइनल हो जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के पहले चरण में शासन की तरफ से जिले में 158 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इन केंद्रों में कई केेंद्र ऐसे थे, जिनमें मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। कहीं बिजली नहीं थी तो कहीं पर जगह कम थी। डीआईओएस ने इन केंद्रों को हटाकर उनकी जगह पर नए केंद्र प्रस्तावित किए थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी के माध्यम से इन केंद्रों का स्थलीय सत्यापन कराया था। इसके बाद डीआईओएस ने जरूरत के हिसाब से 146 केंद्र तय किए हैं।
विज्ञापन

शासन से मंजूरी बाकी
जिले से 146 केंद्रों का प्रस्ताव शासन को भेज गया है। शासन से इन केंद्रों पर अंतिम रूप से मुहर लगनी बाकी है।
राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें