क्षेत्र में इन दिनों सियार का आतंक मचा हुआ है। शनिवार को सियार ने खेत में काम कर रहे तीन लोगों को जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो सियार को घेर लिया।
इस दौरान एक जानवर को भाग निकला लेकिन दूसरे को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। फारेस्ट गार्ड ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। रेउसा के खुरवलिया गांव के आसपास सियार कई लोगों को हमला कर जख्मी कर चुका था।
शुक्रवार को सियार ने गांव के ही लक्ष्मन सिंह, धर्मराज सिंह व बबलू जख्मी हो गए। शनिवार को भी सियार ने गांव के मंगल सिंह, निरंकार सिंह व बनवारी पर खेतों में हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने दो सियार को घेर लिया। इस दौरान एक जानवर तो भाग निकला, लेकिन दूसरे को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। सियार के मारे जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है। वन रक्षक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सियार के हमला करने की सूचना मिली थी।