फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के तीन हजार आवेदन वापस

Fri, 27 Nov 2015 11:09 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति योजना के आवेदन में कॉलेजों ने जमकर लापरवाही बरती। मानकों को दरकिनार करके आवेदन कर दिया। जिसकी वजह से करीब तीन हजार आवेदन अपूर्ण मिले है। इसका खुलासा शासन स्तर पर हुई जांच में हुआ है। जिस पर कॉलेजों को आपत्ति के साथ आवेदन वापस किए जा रहे है।
विज्ञापन


चार दिन के अंदर गलती दुरुस्त करके जमा करने की हिदायत दी गई है। पूर्व दशमोतर छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती है।

इसी प्रकार दशमोतर छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति मिलती है। छात्रवृत्ति में हो रही धांधली रोकने के लिए शासन ने आवेदन करने की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया था। इस बार ऑनलाइन तरीके से विद्यार्थियों से आवेदन लिए गए थे। आवेदन भरने की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी गई थी।
विज्ञापन


 लेकिन कॉलेजों ने मनमाने ढंग से आवेदन कर दिए। अक्तूबर माह तक आवेदन प्रक्रिया चलती रही। जिसके बाद आवेदनों को शासन को भेज दिया गया था। जहां पर इसकी जांच पड़ताल हुई। जिसमेे करीब तीन हजार आवेदन अपूर्ण मिले है। जिसमें भारी पैमाने पर गलतियां की गई है। एक आवेदन में तीन से चार गलतियां हैं।

वही कुछ में जानकारी भरी ही नहीं गई है। ऐसे में यह मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। जिस पर शासन ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अंतिम अवसर दिया है। आवेदन पत्रों को आपत्ति के साथ कॉलेजों को वापस कर दिए है। चार दिन के अंदर जानकारी दुरुस्त करके जमा करने के निर्देश दिए है।

क्या भरी गलतियां
हाईस्कूल के आवेदन में कक्षा नौ का जिक्र ही नहीं किया, आय प्रमाणपत्र व जाति प्रमाणपत्र का ऑनलाइन सत्यापन में रजिस्ट्रेशन नंबर मेल नहीं खा रहा है, जन्मतिथि प्रमाणपत्रों से भिन्न भरी है, आय प्रमाणपत्र मानक से अधिक लगा दिया है, कोर्स की डिटेल भरी ही नहीं आदि गलतियां आवेदन फॉर्मों में मिली है।

पचास कॉलेजों ने प्राप्त किए आवेदन
जिले में 242 माध्यमिक स्तर केे कॉलेज हैं। इन कॉलेजों के आवेदन फॉर्म डीआईओएस कार्यालय को वापस कर दिए गए है। यहां से कॉलेज अपने आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अभी तक केवल पचास कॉलेजों ने ही आवेदन फॉर्म प्राप्त किए है। शेष कॉलेज अभी लेने नहीं आए है।

30 तक जमा करें आवेदन
सभी कॉलेज अपने यहां के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म कार्यालय से प्राप्त करके 30 नवंबर तक जानकारी दुरुस्त करके जमा कर दें। जिससे उसको बाद डिजिटल सेग्रेचर से लॉक किया जा सकें।
विज्ञापन

-राजा भानु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें