फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसवां में मिले डेंगू के तीन मरीज

Sun, 25 Oct 2015 10:23 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला शंकर गंज निवासी हितेश (45) को बीते कई दिनों से बुखार आ रहा था। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। इस पर परिवार के सदस्य उसे लखनऊ के नीरा हॉस्पिटल ले गए। वहां पर पैथालॉजी जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे हास्पिटल में ही भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


इसी तरह से मोहल्ला झज्जड़ निवासी ऋषिकेश की पुत्री अनामिका व गोकरन के पुत्र रिंकू को भी बुखार आ रहा था। इन दोनों का भी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज चल रहा था। परिवार ने इन दोनों को भी लखनऊ के नीरा हास्पिटल में दिखाया। जांच रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी डेंगू से पीड़ित बताया है।

वहीं दो दिन के इलाज के बाद परिवार के सदस्य दोनों बच्चों को घर ले आए हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि इलाज महंगा है, इस वजह से वे बच्चों को हास्पिटल से घर ले आए हैं। उधर, बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू की जांच की व्यवस्था उपलब्ध नही है। यदि प्लेटलेट्स चढ़ानी हो तो लखनऊ ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें