फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन

Fri, 01 Jan 2016 10:52 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को तीन परचे दाखिल किए गए। नामांकन के बाद हुई जांच में सभी परचे वैध पाए गए। अब चार जनवरी को नाम वापसी के बाद मतदान की स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर के जिलाधिकारी न्यायालय में सुबह 11 बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में सबसे पहले सपा की अधिकृत प्रत्याशी सीमा गुप्ता ने परचा भरा। उन्होंने दो सेट में परचा दाखिल गया।

जबकि सपा विधायक ने बगावत करते हुए अपने पुत्र व पत्नी का परचा दाखिल कराया। विधायक पुत्र जितेंद्र यादव व पत्नी शांती यादव ने एक-एक सेट में परचा निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव के समक्ष दाखिल किया।
विज्ञापन


नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर छावनी बना हुुआ था। प्रशासन व पुलिस के आला अफसर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल के साथ तैनात थे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन करने वाले तीनों प्रत्याशी करोड़पति हैं।

सभी के पास वाहन, जेवर, प्लाट, मकान सहित चल व अचल संपत्ति की भरमार हैं। जितेंद्र व शांती के पास जहां करोड़ों के प्लाट, मकान, खेती व लग्जरी वाहन हैं वहीं सीमा के पास भी प्लाट, वाहन, जेवर व नकद कैश के साथ ही खेती उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें