फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दवा विक्रेता को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर पुलिस ने लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि 16 जून को अकबरपुर नहर पुलिया के पास दवा विक्रेता साहब आलम से लूट की घटना हुई थी। जिसमें एक बाइक, मोबाइल व पर्स लूट लिया गया था। मामले में शहर कोतवाली के शेखसरांय पटिया निवासी मोहम्मद आदिल, इस्लाबाग निवासी शाहिद और पक्काबाग निवासी जुबैर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दो बाइक (घटना में इस्तेमाल व लूटी गई), एक हजार रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूटी हुई बाइक की नंबर प्लेट खोलकर फेंक दी थी। लूटा हुआ मोबाइल भी रास्ते में जाते समय फेंक दिया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें