फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक घंटे बाधित रहा यातायात

Fri, 25 Oct 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसीतापुर। मानपुर इलाके में सीतापुर-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को करीब एक घंटे की मशक्कत से मार्ग से हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के गदनापुर निवासी चालक शमशाद (35) लखनऊ से ट्रक लेकर दिल्ली जा रहा था। वहीं, सीतापुर से एक ट्रक बहराइच मार्ग पर खैराबाद से बहराइच की ओर जा रहा था। इस ट्रक को फैजाबाद जनपद के सहादतगंज निवासी गिरजेश (32) चला रहा था। इसी ट्रक पर खलासी फैजाबाद निवासी विनीत सिंह (28) भी मौजूद था। दोनों ट्रक मानपुर थाना क्षेत्र के सरैंय्या सानी गांव के पास पहुंचे, तभी इनमें आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
ट्रकों की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक वाहन का शीशा टूट गया और चालक दूर जा गिरा। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक व खलासी भी घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद सीतापुर-बहराइच मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाने के साथ दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें