फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या के मामले में चचेरे भाइयों समेत तीन को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कलां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के लौकीपुर गांव में बुधवार देर रात किशोर की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चचेेरे भाइयों और उनकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देर रात आरोपियों के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। बाइक सहित हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के समय गांव में भारी पुलिस बल भी मौजूद था। खबर पाकर पुलिस ने ही आग पर काबू पाया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को जेल रवाना कर दिया है। देर शाम मृतक का शव भी पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंच गया था।
विज्ञापन

रामपुर कलां थाना क्षेत्र के लौकीपुर गांव निवासी कुलदीप यादव (15) पुत्र जयपाल यादव की बुधवार शाम उसके चचेरे भाई रमाकांत आदि ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी रमाकांत, उसके भाई उमाकांत, इनके पिता हनुमान व मां फूलकली को पकड़ लिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली थी। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
एसपी आरपी सिंह भी देर रात गांव पहुंचे थे, लेकिन एसपी के वापस जाने के बाद हत्या आरोपियों के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। चर्चा है कि पुलिस गांव में ही मौजूद रही और आरोपी के घर को आग लगा दी गई। गुरुवार को पुलिस ने हत्याकांड के तीन आरोपी रमाकांत, उमाकांत और इनकी मां को जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव भी गांव पहुंच गया था। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें