फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना लाइसेंस चल रहे तीन अस्पताल सील

Sat, 10 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग व तहसील प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन अस्पताल बिना पंजीकरण के चलते मिले। अधिकारियों ने तीनों अस्पतालों को सील करा दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अशोक यादव व सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने हरगांव मार्ग केसरीगंज स्थित जनता हॉस्पिटल की जांच की। लाइसेंस न मिलने पर इसे सील कर दिया। इसके बाद वरदान हॉस्पिटल की जांच की। कोई भी प्रपत्र न मिलने पर उसे भी सील कर दिया। उधर, छापा पड़ने की जानकारी मिलते ही श्री खाटू श्याम हॉस्पिटल का संचालक शटर गिराकर भाग गया।
तहसील मार्ग स्थित नव जीवन हॉस्पिटल की जांच की गई। रजिस्ट्रेशन था पर कोई मरीज और डॉक्टर नहीं मिला। सीतापुर मार्ग स्थित सारा हॉस्पिटल की जांच की। अस्पताल बंद मिला। इसके बाद टीम ने सीतापुर मार्ग पर स्थित आरए हॉस्पिटल की जांच की। मौके पर कोई भी दस्तावेज न मिलने पर उसे भी सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में तीन अस्पतालों में जरूरी कागजात नहीं मिले। इस टीम ने तीनों अस्पतालों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें