फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अवैध रूप से चल रहे तीन अस्पताल सील

Fri, 23 Jan 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को रामपुर मथुरा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर दो कर्मियों का वेतन काटने का आदेश दिया। वहीं, अवैध रूप से संचालित तीन अस्पतालों को सील कर दिया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने डिलीवरी रूम, लेबर रूम, फार्मेसी, ओपीडी व पैथोलॉजी को देखा। परिसर में गंदगी मिलने पर वह नाराज दिखे। साफ-सफाई पर ध्यान देने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसुरा का निरीक्षण किया।

यहां नसबंदी की संख्या कम होने पर स्टॉफ नर्स रामपाल व अर्श काउंसलर रेखा देवी का 15-15 दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे सूर्या हॉस्पिटल रामपुर मथुरा, साईं क्लीनिक बांसुरा व बीडीएस हॉस्पिटल चांदपुर को सील करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें