फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बगैर पंजीकरण के मिले तीन अस्पताल सील, नोटिस जारी

Wed, 01 Oct 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को इलाके में संचालित निजी अस्पतालों व प्राइवेट क्लीनिकों की जांच की। इस दौरान तीन अस्पताल बिना पंजीकरण के ही संचालित होते मिले। जांच टीम ने तीनों को सील कर दिया। साथ ही अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को गांव देवतापुर निवासी सत्यम को तेज बुखार आने पर कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने चार दिन तक इलाज करने के बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सोमवार को जब सत्यम को लेकर सीएचसी सांडा पहुंचे तो वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यम के परिजनों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की थी।
मंगलवार दोपहर एसीएमओ डॉ. राज शेखर ने इलाके में संचालित तीन निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान मांगने पर भी पंजीयन संबंधी जरूरी प्रपत्र न दिखा पाने के कारण तीन अस्पतालों को सील करने की कार्रवाई की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि संचालकों का जवाब देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें