तंबौर(सीतापुर)। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीन अस्पतालों की जांच की। तीनों अवैध रूप से चलते मिले। इस पर इनको नोटिस दिया गया। ग्राम लालपुर के समोलिया में रामनरेश द्वारा संचालित क्लीनिक पर इलाज के दौरान एक की मौत होने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
इस शिकायत पर एसीएमओ डॉ. इमरान ने जांच की। मौके पर क्लीनिक संचालक का पुत्र मिला। वह क्लीनिक संचालन को लेकर कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके अलावा बेलवा बाजार में मेडिकल स्टोर पर एक मरीज भर्ती मिला। टीम ने इसे बंद करा दिया। इसके अलावा इसी रोड पर स्थित आशीष रावत की क्लीनिक की भी जांच की। यह भी अवैध मिला। आशीष को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।