फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तीन डॉक्टर

Sat, 25 Jul 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सर्वेश गुप्ता ने शनिवार को गया प्रसाद मेहरोत्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संविदा पर तैनात चिकित्सक भूपेन्द्र कुमार, प्रेम प्रकाश आर्या व सरिता गैरहाजिर मिले। जबकि उपस्थिति पंजिका पर तीनों डॉक्टर के हस्ताक्षर थे।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार संविदा पर तैनात चिकित्सक को एक दिन ओपीडी तथा शेष दिन प्राथमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करना होता है। परन्तु यह चिकित्सक शासन के निर्देश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था रखने के साथ ही चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को दिये जाने वाली डाईट में गुणवत्ता लाने के निर्देश अधीक्षक अमित बाजपेयी को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें