फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मोबाइल पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव (सीतापुर)। एक पति ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। उसने एक जनवरी की शाम को तलाक दिया था। रविवार को मामला थाने पहुंचा। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजपुर की निवासिनी आयतुन ने पति के खिलाफ तीन तलाक संबंधी अभियोग दर्ज कराया है। उसने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके माता-पिता ने उसकी शादी राजपुर निवासी घिर्रा के पुत्र दनकू के साथ की थी।
आरोप है कि विवाह के बाद से उसका पति मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। बताया कि उसके नौ माह का पुत्र है। बीते कुछ दिनों से दहेज की मांग को लेकर महिला को अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके पति ने घर से बाहर जाने के कुछ दिनों बाद मोबाइल से एक जनवरी की शाम तीन तलाक दे दिया। थानगांव थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति दनकू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें