फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर इलाके में दहेज के लिए तीन तलाक का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बजेहरा निवासी रेशमा पुत्री सुलेमान की शादी 2014 में मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओलरा निवासी जावेद अली से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के वक्त सुलेमान ने दहेज दिया था। शादी के बाद से ही लगातार रेशमा के पति समेत अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच रेशमा के एक पुत्री हुई। इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। मामला कोर्ट पहुंचा।
ससुरालीजनों ने कोर्ट में लिखित समझौता कर रेशमा की विदाई करा ली। कुछ दिन सब सामान्य रहा पर फिर ससुरालीजन रेशमा को प्रताड़ना देने लगे। इसके बाद रेशमा को मारपीट कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के लिए प्रार्थना पत्र सदरपुर थाने को भेज दिया। थानाध्यक्ष सदरपुर ने रेशमा के बयान दर्ज कराए और आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, ट्रिपल तलाक, महिला उत्पीड़न के तहत केस पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें