फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में सड़क हादसों के दौरान एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो महिला व एक बच्चे समेत सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कमलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार को सुंदारा (40) पत्नी पप्पू अपने बेटे विजय (8) के साथ साइकिल से राखी बांधने मायके भाहुरि जा रही थी। कुर्सिनपुरवा के करीब हाईवे पार करते समय एक बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सुंदारा व विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें सीएचसी कसमंडा ले जाया गया। चिकित्सकों ने सुंदारा को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक चलाकर मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिधौली प्रतिनिधि के अनुसार संदना थानाक्षेत्र के पलैहार निवासी खुशीराम वाहन से भाड़ा ढुलाई करता है।
विज्ञापन

गांव से कटहल लादकर शुक्रवार की सुबह वह मानपुर मंडी के लिए निकला था। वाहन में पप्पू (35) पुत्र राजाराम, नीरज (16) पुत्र पप्पू, विजय कुमार (36) पुत्र रामपाल एवं रामचंद्र (50) पुत्र सुन्दर भी सवार थे। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर गोविंदापुर के करीब एक तरफ का पहिया सड़क के नीचे जाने पर वाहन पलट गया।
जिससे रामचंद्र व नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिधौली लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रामचंद्र की मौत हो गई। जबकि नीरज की हालत नाजुक बताई जा रही है।
महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बिसवां कोतवाली क्षेत्र के पचुरखी निवासी रावेन्द्र (52) पुत्र जंत्री प्रसाद वर्मा रक्षाबंधन पर मायके गई अपनी पत्नी को लेने थाना रामपुरकलां के पहला गांव जा रहे थे। मुसैदाबाद शारदा नहर पुल के समीप अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी, कि रावेन्द्र का हेलमेट व उसका सर बुरी तरह चकनाचूर हो गया। नतीजतन, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, रामपुर कलां थानाक्षेत्र के घरथरी चौराहा निवासी राजाराम (50) पुत्र कल्लू अपनी पत्नी राजरानी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल गए थे।
ससुराल से पत्नी व साली हीरादेई के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। बेहमा स्थित नरायन भट्ठा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को महमूदाबाद सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें