फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीडीओ के निरीक्षण में तीन सफाई कर्मी मिले अनुपस्थित

Fri, 12 Jan 2024 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। ग्राम पंचायत ग्वाहडीह में रोस्टर के हिसाब से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को बीडीओ संदीप कुमार और एडीओ पंचायत रामपाल वर्मा ने अभियान का निरीक्षण किया। जिसमें सात सफाई कर्मचारियों के स्थान पर चार सफाई कर्मचारी ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संतोष कुमार, अंगद राम, अलीम खान मौके पर उपस्थित नहीं मिले। अनुपस्थित तीनों सफाई कर्मचारी अपने स्थान पर 300 रुपये प्रति दिवस के हिसाब से प्राइवेट सफाई कर्मचारियों से काम करवाते थे। इसी गांव के कोटेदार राम सुमिरन की दुकान का भी निरीक्षण किया गया।
राशन वितरण किया जा रहा था। बीडीओ ने कार्ड धारक देवी दयाल व नरेश को मिले राशन की तौल कराई तो 20 किलो के स्थान पर 18 किलो व 25 किलो के स्थान पर 23 किलो ही पाया गया। बीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों की रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी है। वहीं, कोटेदार द्वारा की जा रही घटतौली की रिपोर्ट एसडीएम महमूदाबाद को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें