महमूदाबाद। मानपुर के टेड़वा परसेड़ा निवासी मुकेश बुधवार दोपहर कोतवाली महमूदाबाद गए थे। कोतवाली के गेट से उनकी बाइक चोरी हो गई। बुधवार दोपहर ही सदरपुर के महुआडाड़ा के पंकज कुमार की तहसील परिसर से बाइक चोरी हो गई। कोतवाली के पास स्थित डाकघर के सामने से भी एक बाइक चोरी हो गई। सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि टीमें लगाई गई है। जल्द बाइक चोरी का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)