फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेज धूप संग गर्म हवा के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 04 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम पारा 38 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन

फोटो- 10,11
सीतापुर। ज्येष्ठ माह की तपिश व गर्म हवा के थपेड़ों ने बृहस्पतिवार को लोगों की परेशानी काफी बढ़ा दी। सुबह से ही धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगी थी। दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ 10 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने पर ही विवश कर दिया। काफी जरूरी काम होने पर ही लोग सिर को गमछे से ढक कर घरों से बाहर निकले। इससे दोपहर के समय शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 38 एवं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में अधिकतम पारा एक जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ने से उमस ने भी लोगों को परेशान किया। पंखे व कूलर की हवा भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला पा रही थी। इस दौरान गन्ने का रस, शिकंजी, जलजीरा, आम का पना इत्यादि की दुकानों पर लोगों ने जूस पीकर गर्मी से बचने का प्रयास किया। शाम छह बजे के बाद तापमान में कुछ कमी आई तब बाजार में चहल-पहल बढ़ी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें