फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खड्ड में गिरकर बाइक सवार तीन युवक घायल

Wed, 08 Oct 2025 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। मिश्रिख मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी आकाश गुप्ता (22), ब्रजेश (21) और मुंशी पुलिया निवासी आयुष (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी नैमिषारण्य दर्शन के लिए गए थे। वापसी में हादसा हुआ। घायलों को सीएचसी सिधौली लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आकाश को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। ब्रजेश और आयुष का इलाज सीएचसी सिधौली में चल रहा है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें