फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 21 May 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के रायगंज मोहल्ले में रविवार को फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि रायगंज निवासी कृष्णा वाल्मीकि से बाइक खड़ी करने को लेकर तीन युवकों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

आरोपी दीपक कश्यप उर्फ राहुल, पाैरुष यादव और शिवम सिंह उर्फ काके ने फायरिंग कर दी थी। इन तीनों को बिसवां पुलिस ने आसरा काॅलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तीन तमंचे व तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें