फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायफल व कारतूस लूटकांड का खुलासा, तीन दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर कोतवाली इलाके में रमुवापुर मोड़ के पास 28 जुलाई को होमगार्डों से हुई रायफल व कारतूस लूटकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि अभी दो अन्य बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में हरगांव मार्ग पर रमुवापुर मोड़ के निकट 28 जुलाई को होमगार्ड रामरूप मिश्रा व रमेश चंद्र पटेल पिकेट ड्यूटी पर थे। इसी दौरान करीब आधा दर्जन बदमाशों ने होमगार्डों को लाठी डंडों से पीट कर उनकी दोनों रायफल व कारतूस लूट लिये थे। इस मामले में रमेश चंद्र पटेल ने केस दर्ज कराया था।
इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए एसपी ने सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह के साथ ही हरगांव व लहरपुर पुलिस को लगाया था। टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर लहरपुर इलाके के लच्छननगर गांव के बाहर मजार के पास बदमाशों की घेराबंदी की गई तो बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों ने नाम हरगांव के मुद्रासन निवसी घनश्याम, मंटर उर्फ सियाराम व बंटनी बताया है। इन बदमाशों ने रायफल व कारतूस लूटकांड की घटना स्वीकार की।
पुलिस ने इनके पास से एक अदद देशी तमंचा नाजायज, तीन अदद जिंदा कारतूस व दो अदद खोखा कारतूस, दो टॉर्च व एक लोहे की रॉड बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इन बदमाशों पर कई कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
इस टीम ने मिलकर किया खुलासा
रायफल व कारतूस लूटकांड का खुलासा करने में लहरपुर कोतवाल विकास चंद्र मिश्रा, हरगांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, दारोगा रोहित दुबे, हेड कांस्टेबिल अरबिंद सिंह चंदेल, कृष्ण कुमार उपाध्याय, नीरज कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, आरक्षी रंजीत यादव व अजीत सिंह बेहद सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें