फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
- खिन्नीपुरवा में आक्रोशित ग्रामीणों ने ढहाए थे आरोपियों के मकान
विज्ञापन

- नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- उपद्रवियों को भी चिन्हित कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसवां/ सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के खिन्नीपुरवा में युवक की मौत मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात है और आरोपियों के घर ढहाने वाले उपद्रवियों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


खिन्नीपुरवा में लापता राम अकबाल (38) पुत्र मूलचंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में महमूदाबाद क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में लाश मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने आरोपियों के मकानों में तोड़फोड़ कर दी थी। परिजनों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। सोमवार को इनमें से तीन की गिरफ्तारी हुई है। उधर ग्राम खिन्नीपुरवा का माहौल तनाव ग्रस्त बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि उक्त मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पैरू, इकबाल और मेंहदी की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें