फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा को मोबाइल पर मिली धमकी

Sat, 20 Jun 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर में तैनात वन दरोगा गिरीश पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह बाइक से हमराही भगवान स्वरूप के साथ केसरीगंज से तहसील मार्ग पर जा रहा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए इकलौते बेटे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। मामले में वन दरोगा ने फौरन अपने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

इसके साथ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर रंग बहादुर यादव का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें