फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान अाज

Sun, 06 Dec 2015 10:32 PM IST
सीतापुर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। यहां के पांच  ब्लॉकों में प्रधान व सदस्य के 6072 पदों पर 8240 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


7,80,430 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। रविवार शाम सभी ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गई। 13 दिसंबर को वोटों की गणना होगी।

तीसरे चरण में सकरन, खैराबाद, बिसवां, कसमंडा व पहला में मतदान होगा। पांच विकास खंडों में प्रधान व सदस्य दोनों के 6072 पदों पर 8240 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन ब्लॉकों में 493 पोलिंग केंद्रों के लिए 1169 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

इन पर 7,80,430 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 1169 पोलिंग पार्टियां बनाईं गईं हैं। 4676 कार्मिक के अलावा दस प्रतिशत कर्मी रिजर्व रखे गए हैं। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत चार कर्मी तैनात किए गए है।
विज्ञापन


रविवार सुबह से विकास खंडों के चयनित स्थलों पर कार्मिकों व अफसरों का जमावड़ा शुरू हो गया था। दोपहर बाद ब्लॉकवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। सोमवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें