फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन घरों से 12.50 लाख का सामान ले उड़े चोर

Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। कचनार पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार को चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने यहां से करीब 12.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके जाकर जांच करते हुए पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


कचनार चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर विद्युत संविदाकर्मी अनुज कुमार का घर है। इनके भाई मौजीराम टेंट व्यवसायी हैं। दोनों के घर सटे हुए हैं। चोरों ने दोनों घरों से 82 हजार की नकदी व करीब नौ लाख के जेवरात पार कर दिए। सुबह जब घरों में सामान बिखरा हुआ मिला तो परिजनों को चोरी होने की जानकारी हुई।

चोरों ने दैनिक मजदूरी करके घर का खर्चा चलाने वाले छोटकन्ने के घर को भी निशाना बनाया। पीड़ित के मुताबिक गर्मी ज्यादा होने की वजह से परिवार सहित आंगन में लेटे थे। चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी 80 हजार की नकदी व करीब दो लाख के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन


घर के पीछे खाली बक्से व बैग को देखकर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पीड़ित को दी। गृहस्वामी ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो वहां रखा सामान गायब था। मौके पर सीओ सदर दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर विमल गौतम ने जाकर जांच पड़ताल की है। सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की है। सीसीटीवी भी खंगाले हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें