फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चोरों ने चार दुकानों से पार किया हजारों का माल

विज्ञापन
लहरपुर इलाके में चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर। - फोटो : लहरपुर इलाके में चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके के रंगवा गांव में रविवार रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। गांव निवासी प्रमोद के मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चार रुपये नकद व सामान चोरी कर लिया। आलोक नाथ की दुकान से बेसन आदि चोरी कर लिया। इसके बाद अंकुरराज के मेडिकल स्टोर नकदी समेत दस हजार का सामान पार कर दिया। वहीं, कमेश्वर की रेडीमेड दुकान से 60 हजार रुपये के कपड़े पार कर दिए। गांव निवासी जान मोहम्मद के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर का अल्टीनेटर को भी चोर खोल ले गए। सुबह होने पर लोगों को चोरी की जानकारी हुई। मौके पर आई पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें