फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चोरों ने बैंकमित्र के घर से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। इलाके के लालापुरवा निवासी बैंक मित्र के घर को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। नकदी समेत छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालापुरवा मजरा पिपरी चांद निवासी बैंकमित्र हरगोविंद वर्मा के घर में चोर पीछे की तरफ से घुसे। घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने कमरें में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और तीन लाख 20 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

सुबह जागने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित इंडियन बैंक हाजीपुर के बैंक मित्र हैं। उन्होंने बताया कि घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की गहन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें