सीतापुर के संदना में चोरों ने घर से लाखों का माल पार कर दिया। जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोर घर के बाहर लगे पेड़ के सहारे छत और फिर घर में घुसे। आगे पढ़ें पूरी खबर..
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी में सीतापुर के संदना कस्बा में बुधवार रात एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रामगढ़ मोड़ पर तेंदुआ निवासी पंकज का मकान चोरों के निशाने पर था। रात के अंधेरे में घर में दाखिल हुए चोरों ने कीमती सामान समेट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना का पता तब चला जब पंकज रात करीब 3 बजे सोकर उठे और उन्होंने बगल के कमरे का दरवाजा खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की पुष्टि हुई।
पंकज ने बताया कि चोर घर के बाहर लगे आम के पेड़ का सहारा लेकर छत पर पहुंचे। वहां से जाल हटाकर पाइप के सहारे नीचे उतरे और छत का दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया। तीन जोड़ी पायल, एक कमरबंद, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने का एक हार, एक सोने का सुई-धागा, तीन सोने की अंगूठियां और 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग चार से पांच लाख रुपये बताई जा रही है।