फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चोरों ने दो घरों से 11 लाख का माल उड़ाया

Sun, 23 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतपुर)। तालगांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए करीब 11 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में चोरों की दहशत फैली हुई है। पुलिस ने जांच करते हुए जल्द ही खुलासा किए जाने की बात कही है। क्षेत्र के ग्राम बहबूदपुर मजरा मानपुर निवासी उमाशंकर के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुसे और सभी कमरों के दरवाजों के बेलन तोड़ दिए।
विज्ञापन

कमरे में रखे करीब नौ लाख के जेवरात और 85 हजार रूपये चोर लेकर फरार हो गए। सुबह होने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के धोधीं निवासी दिनेश कुमार के घर में हुई।
यहां भी चोर घर के पीछे का ताला तोड़कर घुसे और कमरे में अनाज और भैंस बेचकर रखी हुई एक लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। खटपट की आवाज सुनकर गृह स्वामी की भाभी ने शोर मचा दिया। इसके बाद गृहस्वामी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अन्य चोर चेहरे को ढके हुए थे। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल उड़ाया
सकरन (सीतापुर) थाना क्षेत्र में चोरों ने नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के सुमरावां गांव निवासी दस्तगीर परिवार सहित आंगन में सो रहा था। चोर घर के पीछे वाली दीवार में नकब लगाकर घुसे। अलमारी का ताला तोडकर चोरों ने उसमें रखी 30 हजार की नकदी सहित करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। सुबह जगने पर गृहस्वामी को जानकारी हुई। वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के के मुर्थना गांव में हुई। यहां स्थित मंदिर का ताला तोड कर चोर बैटरी, आरती वाली थाली चोरी कर ले गए। पुजारी बाबूराम ने पुलिस को जानकारी दी है। एसओ घनश्याम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें