फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली

Sun, 23 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रोस्टर के मुताबिक न तो बिजली मिल पा रही है न ही समय से फॉल्ट दुरुस्त हो पा रहे हैं। शहर में बीती रात भवानीपुर सहित पुराने सीतापुर इलाके में कई जगहों पर बिजली गुल रही। कहीं पर तार टूटने की समस्या रही तो कहीं पर ट्रांसफॉर्मर में खराबी के चलते करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। शहर में जहां 15-18 घंटे आपूर्ति हो पा रही है तो गांवों में मुश्किल से आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र की बिजली रोजाना लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। बीती रात विकास नगर, नवीन चौक, अहाता कप्तान सहित 10 से अधिक मोहल्लों में तार टूटने की घटनाएं हुईं। इसकी वजह से रात में करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
इसी तरह पुराने सीतापुर में कजियारा के पास लाइन में फॉल्ट के चलते करीब तीन घंटे लाइन बंद रही। मोहल्लेवासियों ने उपकेंद्र पर भी पहुंचकर आक्रोश जताया। रविवार दिन में भी ट्रिपिंग व लो वोल्टेज का सिलसिला चलता रहा। अगर ग्रामीण इलाकों की बात की जाए तो विद्युत उपकेंद्र लहरपुर के जीतामऊ फीडर के तहत करीब 25 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। गौरिया, लश्करपुर, मजलिसपुर, पखनियापुर, बरमपुरवा, चौबगा, ईरापुर, खैरुल्लापुर, गूरेपारा, मानपुर, भुलभुलिया, करस्योरा, टकेली, क्ल्यानपुर आदि गांवों में वोल्टेज इतना कम आ रहा है कि पंखा चलना मुश्किल है। वह भी 24 घंटे में एक सप्ताह से मुश्किल से छह से आठ घंटे ही बिजली आ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण इंद्रपाल, आलोक, विनय, मुकेश, संजय, कमलेश, राजू, अरविंद ने बताया कि लंबी कटौती के चलते घरों में रखे उपकरण शोपीस बन गए हैं। 132 केवी बिसवां उपकेंद्र में मरम्मत के चलते 33 केवी बिसवां तहसील, 33 केवी बिसवां ग्रामीण व 33 केवी रेउसा फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से दो बजे तक बिजली गुल रही। इससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित रही। दोपहर के समय बिजली गुल होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
लहरपुर कस्बे सहित ग्रामीण इलाके में रोस्टर बहुत ही बिगड़ चुका है। आए दिन तार टूटने व ट्रांसफॉर्मर फुंकने की वजह से लोगों के सामने दिक्कतें आ रही है। मुश्किल से आठ से 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है।

फॉल्ट की वजह से हो रही कटौती
जिले में तार टूटने व ट्रांसफॉर्मर फुंकने की वजह से फॉल्ट हो रहे हैं। इसी वजह से कटौती हो रही है, जहां पर दिक्कत आ रही है उसे तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें