फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंडी से लहसुन चुराते चोर सीसीटीवी में कैद

Sun, 17 Nov 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के नवीन गल्ला मंडी में लहसुन के आढ़ती रफी अहमद की आढ़त से चोरों ने करीब 70 किलो लहसुन चोरी कर लिया। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। रफीक के मुताबिक मंडी समिति वाले चैनल नहीं लगने दे रहे हैं। इससे पहले भी चोरियां हुईं हैं। अब शुक्रवार रात फिर चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, इलाके के ही मोहल्ला लोहारबाग में बंद घर से चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। मोहल्ला निवासी अजय टंडन ने बताया कि वह नौ नवंबर को अपने पुत्र शिवम के पास पुणे गए थे।
15 नवंबर को उनके वहां काम करने वाली उर्मिला, सुनीता ने बताया कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। चोरी की आशंका होने पर उन्होंने अपने समधी को घर भेजा तो पता चला कि चोरी हुई है। लेकिन कितने रुपये का सामान गया इसका अंदाजा नहीं है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें