फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दीपावली पर नहीं होगी परेशानी, मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sun, 08 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दीपावली पर्व पर जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत विद्युत वितरण खंड प्रथम में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा आने पर उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर 9415901150 और टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी 54 बिजली उपकेंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए करीब 900 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों और उपकेंद्रों की निगरानी करेंगे। किसी भी स्थान पर फॉल्ट आने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में 21 ट्रांसफार्मर ट्राली रिजर्व रखी गई हैं। इनके माध्यम से जरूरत पड़ने पर तत्काल उपकरण और संसाधन मौके पर पहुंचाए जा सकेंगे। इसके साथ ही विभाग का स्टोर रूम भी हर समय खुला रहेगा, ताकि बिजली से संबंधित उपकरणों और जरूरी सामान की उपलब्धता बनी रहे।
विज्ञापन

24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
दीपावली पर पूरे जिले में 24 घंटे सप्लाई की जाएगी। इसको लेकर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। उपभोक्ता किसी भी समय शिकायत दर्ज करा सकते है।
ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें